गोलगप्पे को हर कोई चटकारे लेकर खाता है। ज्यादातर लोगों को पानी पुरी खाना बेहद अच्छा लगता है, लेकिन कुछ लोग इसे अनहेल्दी मानते हैं।
गोलगप्पे को लेकर कई तरह की अफवाहें भी है। आज बात कर रहे हैं कि पानी पुरी खाने से हमारे शरीर को क्या फायदे मिलते हैं।
अगर आप वजन घटा रहे हैं तो बगैर किसी चिंता के गोलगप्पे खा सकते हैं, क्योंकि इसमें सूजी, पुदीना, पानी, काला नमक और जीरा जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।
पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में गोलगप्पे आपकी मदद कर सकते हैं। पानी पुरी खाने से एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानी को दूर किया जा सकता है।
डायबिटीज के मरीज भी गोलगप्पे खा सकते हैं। इसमें जीरा, काली मिर्च जैसे मसाले होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद है।
अगर आप कोलेस्ट्रॉल की समस्या का सामना कर रहे हैं तो गोलगप्पे आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। गोलगप्पे कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।
पानी पुरी में चना और मूंगफली जैसे पोषक इंग्रेडिएंट्स भी होते हैं, जो सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
गोलगप्पे के पानी में हरी मिर्च भी होती है, जो वजन कम करने के लिए मददगार है। बशर्ते आप साफ-सफाई वाली जगह से पानी पुरी खाएं।