सुबह खाली पेट कई चीजों को खाना फायदेमंद होता है। उन्हीं में से एक अमरूद की पत्तियां भी है। इसका सेवन सेहत के लिए रामबाण माना जाता है।
अमरूद का फल ही केवल गुणकारी नहीं होता है। इसके पत्ते भी पोषक तत्व से भरपूर होते है, जो सेहत के लिए किसी दवा से कम नहीं होते है।
अगर कोई शरीर के वजन को कम करना चाहता है, तो रोज 1 अमरूद के पत्ते को खाली पेट खाएं। ऐसा करने से वजन कम हो सकता है।
खाली पेट अमरूद का पत्ता खाना खाना पेट के लिए दुरुस्त होता है, क्योंकि इनमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, जो पेट को ठीक रखती है।
अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज है, तो रोज 1 अमरूद का पत्ता खाएं। इसके पत्ते में फाइबर और पोटेशियम होता है, जो बीपी को कंट्रोल करता है।
खाली पेट 1 अमरूद का पत्ता खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। दरअसल, पत्ते में विटामिन्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
अगर आप हाई ब्लड शुगर यानी डायबिटीज के मरीज है, तो रोजाना 1 अमरूद का पत्ता खाना चाहिए। इसका पत्ता खाने से डायबिटीज कंट्रोल में रहता है।
अमरूद के पत्ते खाने से सेहत को ये सभी फायदे मिल सकते है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ