सर्दियों के मौसम में सर्दी-खांसी की परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। जिसके कारण बंद नाक, बहती नाक, बंद गला समेत कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
सर्दी-खांसी से छुटकारा पाने के लिए लोग कफ सिरप समते कई अन्य दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन, कई बार इनके सेवन से साइड-इफेक्ट्स होते हैं। आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताएंगे, जिससे सर्दी-खांसी की समस्या में आराम मिलती है।
सर्दी-खांसी से छुटकारा पाने के लिए आप अदरक को भूनकर शहद के साथ उसका सेवन कर सकते हैं। इससे पुरानी खांसी, गले में खिचखिच, छाती में कफ जमा होने जैसी समस्याओं से आराम मिलता है।
इसके लिए सबसे पहले अदरक के एक टुकड़े को गैस पर भून लें। उसके बाद इसका छिलका उतार दें। अब इसे सिलबट्टे पर कूट लें। इसके बाद इसमें शहद डाल दें। इसके बाद आप इसका सेवन कर सकते हैं।
अदरक-शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, इससे गले का दर्द कम होता है और खांसी की परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
अदरक और शहद के सेवन से बलगम से छुटकारा दिलाने में मदद मिलती है, इससे सांस लेने में आसानी होती है।
शहद और अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण मिलते हैं, इसके सेवन से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
शहद गले की खराश में आराम दिलाता है और अदरक गले की सूजन को कम करने में मदद करता है, इससे गला जल्दी ठीक होता है।
इस तरह शहद और अदरक का सेवन कर आप भी सर्दी-खांसी से छुटकारा पा सकते हैं। इसी तरह की हेल्थ से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com