सर्दियों में गुड़ का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में गुड़ को एक नेचुरल औषधि माना गया है। चलिए जानते हैं रोजना सर्दियों में गुड़ खाने क्या फायदे होते हैं?
गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, ये शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। साथ ही ये सर्दियों में सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमण से बचाता है।
गुड़ के सेवन से शरीर गर्म रहता है। इसे रोजाना खाने से शरीर को अंदर से मजबूती मिलती है।
रोजाना गुड़ खाने से पाचन बेहतर होता है। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ बना कर रखता है। इससे पेट में गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या नहीं होती।
सर्दियों में रोजाना गुड़ के सेवन से रूखी त्वाचा में जान आने लगती है। इससे रक्त संचार बढ़ता है, जिससे त्वचा चमकदार रहती है।
सर्दियों में रोजाना गुड का सेवन करने से जोड़ों की समस्या में आराम मिलता है। गुड को अदरक या तिल के साथ खाने से हड्डियों का दर्द कम होता है।
गुड़ की प्रवृत्ति गर्म मानी जाती है, जिसके कारण यह सर्दियों में सर्दी-जुखाम से बचाने में सहायता करता है।
गुड़ के रोजाना सेवन से शरीर डिटॉक्स होता है। यह शरीर से हानिकारक तत्व को बाहर निकलने में मदद करता है।
इस तरह रोजाना गुड़ को आप भी अपने डाइट में शामिल कर इन फायदों को उठा सकते हैं। इसी तरह स्वस्थ से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com