सेहत के लिहाज से चीनी का ज्यादा सेवन करना सही नहीं माना जाता है। शुगर की जगह आप गुड़ का खा सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य को भी लाभ मिलते हैं।
गुड़ खाने से पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। इसका सेवन कई तरीके से किया जा सकता है। दूध में चीनी की जगह गुड़ डालकर पिएं और खाने के साथ गुड़ का छोटा टुकड़ा भी खा सकते हैं।
गुड़ को आयरन का बेस्ट स्रोत माना जाता है। नियमित तौर पर सीमित मात्रा में गुड़ खाएंगे तो शरीर में आयरन की कमी नहीं होगी।
शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होती है तो गुड़ खाना शुरू कर दें। एक महीने के अंदर आपको बदलाव देखने को मिल जाएगा।
गुड़ नेचुरल तौर पर मीठा होता है, जो चीनी की तुलना में वजन नियंत्रित करने में ज्यादा मददगार होता है। यही कारण है कि वेट लॉस जर्नी के दौरान इसका सेवन किया जाता है।
गुड़ शरीर से टॉक्सिन्स यानी गंदगी को बाहर निकालता है। इसके लिए आपको गुड़ का नियमित तौर पर सेवन करना होगा।
गुड़ खाने से त्वचा पर नेचुरल निखार आता है। इसका सीमित मात्रा में सेवन करने से स्किन संबंधी समस्याएं भी कम हो सकती हैं।
गुड़ में कैल्शियम और फास्फोरस अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।
यहां हमने जाना कि चीनी की जगह गुड़ खाने से सेहत को क्या लाभ मिलते हैं। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ