रोज 1 कीवी खाने से होते हैं ये जबरदस्त फायदे


By Ritesh Mishra24, Dec 2024 06:21 PMnaidunia.com

कीवी को सुपर फूड के नाम से भी जाना जाता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ई, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई जरूरी तत्व होते हैं। चलिए जानते हैं कि रोजाना कीवी खाने से सेहत को क्या फायदे होते हैं?

त्वचा के लिए फायदेमंद

इसमें मौजूद विटामिन सी और ई त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखते हैं। यह एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है, जो झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।

मजबूत इम्यूनिटी

कीवी में विटामिन सी की उच्च मात्रा पाई जाती है, रोजाना इसके सेवन से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है।

पाचन में मददगार

इसमें मौजूद प्राकृतिक फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करने में सहायक है।

वजन कम करने में मददगार

कीवी कैलोरी में कम और फाइबर में ज्यादा होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है। यह पेट को भरा रहता है, जिससे अनावश्यक भूख कम लगती है।

दिल का रखें ख्याल

कीवी में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और हृदय रोगों का खतरा कम करते हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ाए

कीवी में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाएं जाते हैं, यह आंखों की रोशनी को बनाए रखने में मदद करते हैं।

मजबूत हड्डियां

कीवी में कैल्शियम और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

इस तरह आप भी रोजाना कीवी का सेवन कर इन लाभों को उठा सकते हैं। इसी तरह की हेल्थ से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

डायबिटीज कंट्रोल के लिए पिएं जावित्री का काढ़ा