नट्स का सेवन करने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ड्राई फ्रूट्स को छिलका समेत खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं छिलका समेत बादाम खाने के नुकसान के बारे में।
बादाम को लोग छिलके के साथ और भिगोने के बाद छिलका हटाकर खाते है। क्या आपको पता हैं कि बादाम का छिलका हटाकर खाने की क्या वजह है?
बादाम ड्राई फ्रूट्स का राजा होता है। इसके सेवन से न सिर्फ दिमाग तेज होता है, बल्कि आपको शारीरिक विकास भी तेजी से होता है।
बादाम का अगर सही ढंग से सेवन किया जाएं, तो इसके अनेकों फायदे मिलते है। वहीं अगर इसका अनियमित और हद से अधिक सेवन किया जाने पर शरीर को नुकसान भी हो सकता है।
छिलके वाले बादाम के सेवन से आपके शरीर को भरपूर पोषक तत्व नहीं मिल पाता है। ऐसे में छिलके सहित बादाम का सेवन करने से आपको अधूरा पोषक तत्व ही मिलता है।
बादाम को छिलका सहित खाने से कुछ कण आंतों में फंस सकते है। इसके चलते गैस, अपच, पेट में जलन और कब्ज की समस्या भी हो सकती है।
बादाम को बिना भिगोए खाने से शरीर में पित्त असंतुलित हो सकता है। ऐसे में गंभीर बीमारियों का खतरा भी रहता है। ऐसे में जब भी बादाम खाएं तो उसे छीलना न भूलें।
बादाम को रात में भिगोकर खाने से आपकी हेल्थ ठीक रहेगी और इसकी गर्मी भी कम होगी। इसे घिसकर दूध में मिक्स करके पीने से भी काफी लाभ मिलेगा। स्नैक्स में भी भुने हुए बादामों का सेवन किया जा सकता हैं।