गर्मियों में ऐसे खाएं खजूर, मिलेगा फायदा


By Arbaaj05, Jun 2024 08:00 AMnaidunia.com

गर्मियों में खजूर

खजूर का सेवन शरीर के लिए अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें भरपूर पोषक तत्व पाए जाते है, परंतु गर्मियों में कम खाने को सलाह दी जाती है।

खजूर की तासीर

गर्मियों में अक्सर लोग खजूर का कम सेवन करते है, क्योंकि खजूर की तासीर गर्म होती है। गर्मियों में गर्म तासीर वाली चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।

भिगोकर खाएं खजूर

गर्मियों में खजूर का सेवन किया जा सकता है, लेकिन उसके लिए खजूर को रात में सोने से पहले भिगो दें और सुबह उसका सेवन करें।

भिगोकर खाने से शरीर को ठंडक

खजूर की तासीर भले ही गर्म होती है, लेकिन अगर आप खजूर को 5-6 घंटे भिगोकर करें, तो शरीर पर बुरा असर नहीं पड़ेगा।

ज्यादा खजूर न खाएं

सर्दियों का मौसम ठंडा होता है, तो उस मौसम में खजूर खाया जा सकता है, लेकिन गर्मियों में 2-3 खजूर ही खाना चाहिए।

खजूर पोषक तत्व

खजूर पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसमें आयरन, फाइबर, विटामिन, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, जिंक, और पोटेशियम पाया जाता हैं।

खजूर खाने के फायदे

अगर आप खजूर खाते है, तो शरीर में खून की कमी दूर होगी। इसके साथ ही खजूर का सेवन शरीर के वजन को भी बढ़ा सकता है।

गर्मियों में इस तरह खजूर का सेवन करना चाहिए। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गर्मियों में रोजाना पुदीना चबाने के फायदे