लहसुन की 2 कली के सेवन से शरीर को मिलेंगे अनेक फायदे


By Prakhar Pandey16, Jul 2023 03:21 PMnaidunia.com

लहसुन

लहसुन पोटैशियम, मैग्निशियम, फास्फोरस, जिंक समेत कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में इसके सेवन से आपकी शरीर को कई प्रकार के फायदे मिलते है।

स्वाद

खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए लहसुन का तड़का दो दिया ही जाता है। आज हम आपको बताएंगे लहसुन की 2 कलियों के सेवन से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में।

टॉक्सिक पदार्थ

लहसुन के सेवन से शरीर के सारे टॉक्सिक पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते है। पेट संबंधित बीमारियों के खिलाफ लहसुन बेहद फायदेमंद होता है।

दांतों का दर्द

दांत दर्द होने की स्थिति में भी लहसुन बेहद असरदार होता है। भुने हुए लहसुन के सेवन से दांतों के दर्द में भी आराम मिलता हैं।

ऑक्सीडेटिव क्षति 

ऑक्सीडिटी से होने वाली क्षति को रोकने के खिलाफ भी लहसुन बेहद फायदेमंद होते है। लहसुन में मिलने वाले हाई एंटीऑक्सीडेंट तत्व अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारियों के खिलाफ प्रभावी होते है।

दिल के लिए

आर्टरीज कभी-कभी अपना लचीलापन खो देती है, ऐसे में उसे लचीला बनाएं रखने के लिए लहसुन का सेवन करना चाहिए। लहसुन आर्टरीज लचीला बनाए रखने में मददगार होता है।

ब्लड प्रेशर

लहसुन की 2 कली को गर्म पानी के साथ खाली पेट पीने से ब्लड प्रेशर सामान्य होता है। साथ ही लहसुन के सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छी तरह से होता है।

कब्ज

डाइजेस्टिव सिस्टम को सही रखने और कब्ज की समस्या को ठीक करने के लिए भी लहसुन रामबाण माना जाता है। खाली पेट लहसुन की कलियां चबाने से आप इन परेशानियों से बचे रहेंगे।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पथरी के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं ये फल