अखरोट एक प्रकार का ताकतवर ड्राई फूड्स है इसके सेवन से शरीर काफी हेल्दी रहता हैं।
अखरोट में कई पोषक तत्व वाले गुण पाए जाते है जो बॉडी के लिए लाभदायक होते है। अखरोट में प्रोटीन, फाइबर और फोलिक एसिड की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।
अखरोट का सेवन पुरुषों के लिए रामबाण माना जाता है। अखरोट गंजेपन से लेकर कई बड़ी समस्याओं से निजात दिलाता है।
अखरोट का सेवन उन पुरुषो के लिए बेहद ही फायदेमंद है जिनको शारीरिक कमजोरी होती है।
अगर आपके बालों की ग्रोथ रुक गई है तो रोजाना अखरोट का सेवन करना चाहिए। अखरोट खाने से बालों की ग्रोथ बढ़ती है।
रोजाना पुरुषों को अखरोट खाने से प्रोस्टेट और कोलोरेक्टल कैंसर के होने का खतरा काफी कम हो जाता है।
यदि किसी पुरुष को बेबी प्लानिंग में समस्या आ रही है तो अखरोट का सेवन जरूर करें। अखरोट खाने से शुक्राणुओं की संख्या बढ़ती है।