सफेद तिल खाने से शरीर को मिलते हैं अद्भुत फायदे


By Arbaaj03, Dec 2024 02:44 PMnaidunia.com

अक्सर भारतीय घरों में तिल की मदद से कई चीजों का बनाया जाता है। जैसे कि तिल के लड्डू। लेकिन केवल तिल का भी सेवन किया जा सकता है। सफेद तिल का सेवन शरीर के लिए रामबाण साबित होता है।

तिल में पोषक तत्व

सफेद तिल में प्रचुर पोषक तत्व पाया जाता है। इसमें कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-ई, विटामिन ए और आयरन पाया जाता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज है, तो डाइट में सफेद तिल को शामिल करें, क्योंकि इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम प्रचुर होता है।

हड्डियों को मजबूती

हड्डियों को मजबूती सफेद तिल का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती हैं। दरअसल, सफेद तिल में भरपूर कैल्शियम पाया जाता है।

पेट रहता है ठीक

अगर आप सफेद तिल खाते है, तो पेट से जुड़ी समस्याएं दूर रहती है। साथ ही, पेट खराब होने से बचाता है, क्योंकि इसमें हाई फाइबर पाया जाता है।

हार्ट रहता है दुरुस्त

सफेद तिल का सेवन करने से हार्ट दुरुस्त रहता है। साथ ही, हार्ट से जुड़ी समस्याओं में भी फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर होता है।

ऐसे करें सेवन

तिल का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। सफेद तिल को आप भुनकर या भिगोकर खा सकते है। तिल शरीर के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गर्भावस्था में शलजम खाने के फायदे