हिंदू धर्म में काले कुत्ते को रोटी खिलाना शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से न्याय के देवता शनि प्रसन्न होते हैं।
शनिदेव की कृपा हासिल करने के लिए शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। ऐसा करने के कई चमत्कारी लाभ आपको देखने को मिलेंगे।
शनिवार को काले कुत्ते को रोटी खिलाने से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम हो जाता है। इतना ही नहीं, शनि की ढैय्या से भी छुटकारा मिलता है।
अगर कुंडली में शनि और केतु की स्थिति अशुभ है तो काले कुत्ते को रोटी खिलाना शुरू कर दें। इस उपाय को अपनाने से शनि और केतु की स्थिति मजबूत हो जाएगी।
यदि आप कर्ज से परेशान रहते हैं तो शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। ऐसा हर शनिवार को करने से कर्ज का बोझ कम हो सकता है।
किसी व्यक्ति को संतान से जुड़ी कोई परेशानी है तो शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाना शुरू कर दें। ऐसा करने का फायदा आपको खुद देखने को मिल जाएगा।
काले कुत्ते को रोटी खिलाने वालों के पास नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। यदि आप नेगेटिव एनर्जी से परेशान है तो इस उपाय को शनिवार के दिन जरूर अपनाएं।
यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाना शुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ