गाय और मछली को खिलाएंगे आटा तो मिलेगा धन


By Sahil06, May 2024 03:42 PMnaidunia.com

पशु-पक्षियों को खिलाएं आटा

हिंदू धर्म में बताया गया है कि पशु-पक्षियों को खाने की चीजें खिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि पशु-पक्षियों को अन्न खिलाने वालों के घर में अन्न का अकाल नहीं पड़ता है।

सुख-समृद्धि बढ़ेगी

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि दो जीव ऐसे होते हैं, जिन्हें आटा खिलाने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। आइन इनके बारे में जान लेते हैं।

गाय को खिलाएं आटा

हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है। गाय की सेवा करने से व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है। इतना ही नहीं, संतान या संपत्ति से जुड़ी समस्या भी दूर हो जाती है।

बृहस्पति की स्थिति होगी मजबूत

गाय को आटा खिलाने से कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत बनती है। माना जाता है कि ऐसा करने वालों के घर में गरीबी कभी भी पांव नहीं पसारती है।

मछलियों को खिलाएं आटा

आपने देखा होगा कि अक्सर लोग मछलियों को आटे की गोलियां खिलाते हैं। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि ऐसा करने से धन कमाने में आ रही बाधा दूर हो जाती है।

नदी या तालाब में डालें

कुछ लोग घर में एक्वेरियम में मछलियों को रखते हैं, लेकिन शुभ परिणाम प्राप्त करने के लिए नदी या तालाब की मछलियों को ही दाना डालना चाहिए।

शुक्रवार को खिलाएं आटा

ज्योतिषविद का कहना है कि मछलियों को शुक्रवार के दिन आटे की गोलियां खिलानी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

धन की होगी प्राप्ति

गाय और मछली को आटा खिलाने से धन से जुड़ी परेशानी दूर हो जाएगी। बशर्ते ऐसा नियमित तौर पर आपको करना होगा।

यहां हमने जाना कि मछली और गाय को आटा खिलाने के क्या फायदे होते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

12 मई के बाद पैसे बरसाएंगे गुरुदेव, इन राशियों का चमकेगा भाग्य