घर में पौधे लगाएं और सेहत में सुधार पाएं


By Sahil12, Jul 2023 03:10 PMnaidunia.com

बागवानी

कुछ लोगों को गार्डनिंग करना पसंद होता है। पेड़-पौधों को लगाने से वातावरण में शुद्ध ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है।

शरीर के लिए फायदेमंद

बागवानी करना शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। यह आदत आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है।

कैलोरी

एक लेटेस्ट रिसर्च में कहा गया है कि एक घंटा बागवानी करके 300 कैलोरी आसानी से बर्न की जा सकती है। इसकी मदद से शरीर को कई रोगों से बचाया जा सकता है।

दिमाग

गार्डनिंग करने से दिमाग की याददाश्त तेज होती है। ऐसा हमारा नहीं बल्कि शोधकर्ताओं की रिपोर्ट का कहना है। दरअसल, घर के पास पेड़ पौधे लगाने से दिमाग एक्टिव रहता है।

तनाव होता है कम

हरे-भरे पौधों के बीच कुछ समय गुजारने से तनाव कम हो जाता है। धूप, मिट्टी और हरियाली दिमाग में चल रही कई तरह की चीजों को शांत करने में मदद करते हैं।

फिजिकल एक्सरसाइज

पेड़-पौधों की देखरेख करने के दौरान शरीर की एक्सरसाइज भी हो जाती है। गार्डनिंग करने से हाथों, पेट, पीठ और पैरों की मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है।

बीमारियों से उबरने के लिए बागवानी

अगर आप भी किसी बीमारी का सामना कर रहे हैं तो आपको बागवानी जरूर करनी चाहिए। इससे आप उन बीमारियों से जल्द रिकवर कर पाएंगे।

दिल की सेहत

नेशनल हार्ट, लंग और ब्लड इंस्टीट्यूट के अनुसार, 30 से 40 मिनट तक बागवानी करने से दिल की सेहत भी अच्छी हो जाती है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर में न लगाएं ये पौधे, खींचे चले आएंगे सांप