डायबिटीज में कलौंजी का करें सेवन, कंट्रोल होगा ब्लड शुगर


By Shailendra Kumar18, May 2023 07:33 PMnaidunia.com

सेहत के लिए फायदेमंद

कलौंजी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसका सेवन करने से शरीर की कई बीमारियों को दूर रखा जा सकता है।

कंट्रोल होगा ब्लड शुगर

डायबिटीज में भी कलौंजी फायदेमंद मानी जाती है। इसके सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

पेट के लिए फायदेमंद

कलौंजी में एंटीएसिडिक और एंटीबैक्टियल गुण होते हैं, जिनसे डायबिटीज कंट्रोल होने के साथ पेट की समस्याएं भी दूर होती हैं।

ब्लड प्रेशर में राहत

कलौंजी के सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। शरीर को इसका पूरा लाभ मिले, इसके लिए इसे सही तरीके से सेवन करना चाहिए।

कलौंजी का पानी

एक गिलास पानी में एक चम्मच कलौंजी डालकर उबालें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छान पिएं। ये डायबिटीज के साथ वजन भी कंट्रोल करेगा।

दही के साथ खाएं

कलौंजी के बीजों को दही में डालकर भी खाया जा सकता है। इससे दही की पौष्टिकता भी बढ़ती है।

रात में करें सेवन

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए कलौंजी का सेवन रात के वक्त करें। ऐसा करने से फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

वजन कम करने के लिए पिएं ये ड्रिंक्स