हिंदू धर्म में कपूर का विशेष महत्व होता है। आमतौर पर अपने देखा होगा कि पाठ-पूजा और हवन के समय कपूर का इस्तेमाल होता है।
अक्सर घरों में शाम के समय कपूर को जलाया जाता है ताकि नकारात्मक ऊर्जा का घर में वास न हो और परिवार के सदस्यों पर कुछ बुरा असर न पड़े, लेकिन जेब में कपूर रखने से भी फायदा होता है।
अगर कोई व्यक्ति जेब में सदैव कपूर का टुकड़ा रखे रखता है, तो उससे नकारात्मक ऊर्जा कोसों दूर रहती है।
जेब में कपूर को रखने से मन हमेशा शांत रहता है। अगर किसी इंसान का दिमाग शांत नहीं रहता है, तो जेब में कपूर को रखें।
वास्तु दोष से मुक्ति पाने के लिए जेब में दो कपूर की टिकिया को रखें। इस उपाय को करने से जल्द ही वास्तु लोग खत्म हो सकता है।
आमतौर पर देखा जाता है कि लोगों के वैवाहिक जीवन में तनाव रहता है। ऐसे में कपूर की टिकिया को जेब में रखने से तनाव दूर हो सकता है।
मान्यताओं के अनुसार जेब में कपूर रखने धन का भी योग बनता है इसलिए रुमाल में कपूर को बांधकर फिर जेब में रखें।