कपूर को जेब में रखने से क्या होता है?


By Sahil09, May 2024 04:24 PMnaidunia.com

कपूर के फायदे

हिंदू धर्म में कपूर का इस्तेमाल पूजा सामग्री के तौर पर किया जाता है। नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर में सुबह-शाम भी कपूर जला सकते हैं।

जेब में रखें कपूर

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि जेब में कपूर रखने के क्या फायदे होते हैं। इतना ही नहीं, इसे रखने की विधि की जानकारी भी दी गई है।

बाईं तरफ की जेब में रखें कपूर

यदि आपका मन शांत नहीं रहता है और जीवन में परेशानियां बनी रहती हैं तो बाईं तरफ की जेब में कपूर का एक छोटा सा टुकड़ा रख दें।

तनाव होगा दूर

जेब में कपूर का एक छोटा सा टुकड़ा रखने मात्र से आपको तनाव से छुटकारा मिल जाएगा। इतना ही नहीं, गैर जरूरी विचार भी आपके दिमाग में नहीं आएंगे।

मन रहेगा शांत

कुछ लोगों का मन हद से ज्यादा भटकता है। इसकी वजह से उनका किसी भी काम में मन नहीं लग पाता है। इस परेशानी से बचने के लिए भी आप जेब में कपूर रख सकते हैं।

पर्स में भी रख सकते हैं कपूर

जेब के अलावा पर्स में भी कपूर आप रख सकते हैं। इसके लिए कपूर के टुकड़े को लाल रंग के कपड़े में बांधकर पर्स में रख दें।

बाएं हाथ में पकड़े पर्स

यदि आप पर्स में कपूर रखते हैं तो एक बात का ध्यान रखें कि इसे हमेशा अपने बाएं हाथ में पकड़ें। ऐसा करने का लाभ आपको खुद देखने को मिल जाएगा।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी धार्मिक और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

कपूर को जेब में रखने के फायदों को लेकर यहां हमने बात की। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रोमांस में पुरुषों से भी बेहतर होती हैं इन राशियों की महिलाएं