हिंदू धर्म में पूजा या हवन के दौरान कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। पर्स के अंदर कपूर का छोटा सा टुकड़ा रखना भी फायदेमंद होता है।
पर्स में कपूर रखने से सकारात्मकता बढ़ती है। दरअसल, पर्स को धन की देवी का स्थान माना जाता है और इसमें कपूर का टुकड़ा रखने से पैसों में बरकत रहती है।
घर या व्यक्ति के ऊपर कई कारणों से नकारात्मकता हावी हो जाती है। कपूर को नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नष्ट करने के लिए उत्तम माना जाता है।
फिजूलखर्ची से परेशान रहते हैं तो पर्स में कपूर का छोटा सा टुकड़ा रख दें। इस उपाय को अपनाने से पैसों में बरकत होनी शुरू हो जाएगी।
नजर दोष के प्रभाव से व्यक्ति के बनते-बनते काम बिगड़ जाते हैं। इससे खुद का बचाव करने के लिए पर्स में कपूर रखना शुरू कर दें।
मानसिक शांति के लिए कपूर के टुकड़े पर्स में रख सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस उपाय को अपनाने से मन को शांत रखने में मदद मिलती है।
कपूर को पर्स में रखने से व्यक्ति को भाग्य का पूरा साथ मिलता है। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली बनने के लिए भी कपूर का अचूक टोटका अपनाया जाता तहै।
कपूर का उपाय अपनाने से घर के ऊपर वास्तु दोष का प्रभाव नहीं पड़ता है। इसके लिए पुरुष और महिला दोनों ही अपने पर्स में कपूर को रख सकते हैं।
यहां हमने जाना कि पर्स में कपूर रखने के क्या लाभ होते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ