वास्तु शास्त्र में मिट्टी के बर्तनों को शुभ माना जाता है। घरों में पहले मिट्टी के ही बर्तन अधिक हुआ करते थे। मिट्टी के बर्तन घर में रखने से कई लाभ मिलते है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस घर में मिट्टी के बर्तन होते है वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए घर में मिट्टी का बर्तन जरूर रखें।
जिस घर में अशांति का माहौल रहता है उस घर में भी मिट्टी का बर्तन रखना चाहिए। दरअसल, मिट्टी का बर्तन घर में रखने से शांति बनी रहती है।
यदि कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, तो उसे घर के अंदर मिट्टी का बर्तन रखना चाहिए। इसके साथ ही शाम को मिट्टी के दीपक में दीया जलाएं।
अगर आपके परिवार के सदस्यों के बीच मिठास नहीं है, तो घर में मिट्टी का बर्तन रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मिट्टी का बर्तन घर में रहने से लोगों के बीच मिठास बढ़ता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मिट्टी के बर्तन रखने से व्यक्ति को करियर में भी लाभ मिलता है। इसके कारण इंसान करियर में काफी सफल होता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ