घर में खाली गमला रखने से बढ़ेगा तिजोरी का धन


By Sahil28, Feb 2024 12:10 PMnaidunia.com

पौधे रखना होता है शुभ

वास्तु शास्त्र में घर के अंदर पौधों को रखना शुभ माना जाता है। कुछ चमत्कारी पौधे आपके जीवन में सकारात्मकता को आकर्षित कर सकते हैं।

घर में गमले रखना

अब आप कहेंगे कि पौधे और गमले में भला क्या अंतर है। दरअसल, यहां बात खाली गमले को घर में रखने के फायदों को लेकर कर रहे हैं।

खाली गमले का महत्व

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर की एक खास दिशा में खाली गमला रखना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने का सकारात्मक असर आपकी आर्थिक स्थिति पर देखने को मिलेगा।

कहां रखें खाली गमला?

मनोकामना के अनुसार, अलग-अलग दिशा में खाली गमला रखा जाता है। आइए जानते हैं कि किस इच्छा की पूर्ति के लिए कहां खाली गमला रखें।

घर में बढ़ेगी सकारात्मक ऊर्जा

यदि आप चाहते हैं कि घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाएं तो उत्तर या पूर्व दिशा में खाली गमला रखें। दरअसल, इन दोनों दिशाओं को पॉजिटिव एनर्जी के लिए प्रवेश द्वार माना जाता है।

धन और समृद्धि आएगी

आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में खाली गमला रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की आय के सोर्स बढ़ जाते हैं।

स्वास्थ्य में होगा सुधार

खाली गमला घर में रखने से स्वास्थ्य को सुधारने में मदद मिलती है। इसके लिए गमले को घर के मध्य भाग में ही रखना चाहिए।

रिश्ते बनेंगे मजबूत

पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा में खाली गमला रखें। माना जाता है कि ऐसा करने से रिश्तों में चल रहे विवाद भी दूर हो जाएंगे।

इस वेब स्टोरी के जरिए हमने जाना कि खाली गमले रखने का क्या महत्व होता है। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हाथ पर बांध लें कपूर, रोगों से मिलेगी मुक्ति