अगर आपको डर या भय लगता है, तो उससे मुक्ति पाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना फलदायी माना जाता है।
जी हां हनुमान चालीसा को पढ़ने ही नहीं बल्कि उसको तकिए के नीचे रखने से भी कई बड़े चमत्कारिक लाभ मिलते है।
अगर रात को सोते समय जल्दी नींद नहीं आती और मन विचलित रहता है, तो तकिए के नीचे हनुमान चालीसा को रखें।
जिस इंसान को रात में सोते समय डर लगता हो उसे चाहिए कि तकिए के नीचे हनुमान चालीसा को रखें। ऐसे करने से रात में डर नहीं लगता है।
मन का शांत रहना शरीर के लिए काफी जरूरी होता है इसलिए सोते समय तकिए के नीचे हनुमान चालीसा को रखें।
रात में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में तकिए के नीचे हनुमान चालीसा रखें ताकि नकारात्मक ऊर्जा आपसे दूर रहें।
अगर आप तकिए के नीचे हनुमान चालीसा को रखते है, तो इस बात का ध्यान रखें कि बिस्तर और तकिए गंदे न हो समय-समय पर धोते रहें।