तिजोरी में शमी के पत्ते रखने के फायदे


By Ayushi Singh25, Aug 2024 10:00 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में शमी के पेड़ की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस पेड़ की पूजा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि तिजोरी में शमी के पत्ते रखने के फायदे-

होता है धन लाभ

अगर लंबे समय से धन की समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो तिजोरी में लाल कपड़े में शमी के पत्ते को बांधकर रखने से धन लाभ हो सकता है।

प्राप्त होती है कृपा

अगर तिजोरी में शमी के पत्ते को रखते हैं, तो इससे भगवान शिव के साथ शनि देव की भी कृपा प्राप्त होती है।

आएगी सुख-समृद्धि

शमी के पत्ते को तिजोरी में रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही, घर में किसी चीज की कमी नहीं रहती है।

कर्ज से छुटकारा

अगर लंबे समय से कर्ज में डूबे हुए है, तो शनिवार के दिन तिजोरी में शमी के पत्ते को रखने से कर्ज से छुटकारा पाया जा सकता है।

आर्थिक समस्याओं से राहत

अगर किसी कारण से आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो तिजोरी में शमी के पत्ते को रखने से आर्थिक समस्याओं से राहत मिल सकती है और धन लाभ भी हो सकता है।

नहीं रहती कमी

तिजोरी में शमी के पत्ते को रखने से घर में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होती है। धन-धान्य का भंडार भरा रहता है।

इन कारणों से तिजोरी में शमी के पत्ते रख सकते हैं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

आंवले के पेड़ में जल चढ़ाने से क्या होता है?