लेमन टी पीने के फायदे


By Abhishek Pandey19, Feb 2023 04:08 PMnaidunia.com

लेमन टी

नींबू से बनने वाली चाय सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें सिट्रिक एसिड पाया जाता है, जो कई समस्याओं से बचाने में मदद करता है।

कैलोरी

लेमन टी में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, पोलीफीनोल जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को लाभ पहुंचाते हैं। साथ ही इसमें कैलोरी न के बराबर होती है।

इन समस्याओं में है लाभकारी

लेमन टी का रोजाना सेवन करने से इन समस्याओं में लाभ मिलता है।

हार्ट के लिए लाभकारी

लेमन टी में पाया जाना वाला फ्लेवोवोइड्स केमिकल धमनियों में रक्त के थक्के को जमने नहीं देता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

मोटापे की समस्या में

नींबू में कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है, जो कि वजन घटाने में मदद करती है। आप रोजाना इसका सेवन कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर की समस्या में

लेमन टी में पोटैशियम की मात्रा पाई जाती है, जो कि ब्लड प्रेशर को संचालित करने में मदद करती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

स्किन के लिए लेमन टी काफी फायदेमंद है, इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन के लिए लाभकारी है।

गैस की समस्या में लाभकारी

लेमन टी का रोजाना सेवन करने से गैस, अपच की समस्या में भी राहत मिल सकती है। साथ ही यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

नींबू को विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है, यह इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

दिमाग तेज करने के लिए क्या खाना चाहिए?