इस साल नौतपा का आरंभ 25 मई, रविवार के दिन हो रहा है। इस दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि नौतपा में दीपक जलाने के फायदे क्या है-
नौतपा के दौरान घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। घी को शुद्ध और पवित्र माना जाता है, इसका दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
नौतपा के दौरान अलसी के तेल का दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है।
नौतपा के दौरान तिल के तेल का दीपक जलाने से विशेष लाभ मिलते हैं। तिल के तेल शनिदेव और राहु ग्रह से संबंधित माना गया है।
नौतपा के दौरान सरसों के तेल का दीपक जलाने का अपना महत्व है। सरसों का तेल मुख्य रुप से शनिदेव से संबंधित है, इसलिए इस तेल का दीपक जलाने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है।
नौतपा के दौरान लौंग का दीपक जलाना लाभकारी माना जाता है। लौंग अपनी खुशबू से वातावरण को शुद्ध करता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।
नौतपा के दौरान तुलसी की सूखी लकड़ी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। तुलसी को पवित्र और पूजनीय माना जाता है और इसकी लकड़ी का दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
नौतपा में दीपक जलाने के फायदे ये हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM