हिंदू धर्म में पीपल का पेड़ का महत्वपूर्ण होता है। इस पेड़ की पूजा भी की जाती है इसलिए इसके नीचे दीया जलाना शुभ माना जाता है।
हिंदू धर्म में इस पेड़ को पवित्र माना जाता है इसलिए इस पेड़ से जुड़ी कुछ मान्यताएं भी है। शनिवार के दिन पीपल के नीचे दीया जलाना काफी शुभ होता है।
मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन अगर पीपल के नीचे दीपक को जलाएं, तो शनि देव आपसे प्रसन्न हो सकते है।
अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि का प्रकोप है, तो उस व्यक्ति को हर शनिवार के दिन पीपल के नीचे दीया जलाना चाहिए।
शनिवार के दिन पीपल के नीचे दीपक जलाने से रोग-बीमारियों का योग खत्म होता है और आप सेहतमंद रहते है।
अगर कोई व्यक्ति आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है, तो शनिवार को पीपल के नीचे दिया जलाएं। ऐसा करने से पैसे की तंगी से छुटकारा मिलता है।
मान्यताओं के अनुसार अगर आप पीपल के नीचे दीया जलाना चाहते है, तो मिट्टी के दीपक में सरसों का तेल या घी का इस्तेमाल करें।