हिंदू धर्म के अनुसार, पूजा करने के दौरान दीपक जलाने की भी परंपरा है। दीपक जलाने से वातावरण शुद्ध होता है। इसके अलावा, अन्य फायदे मिलते हैं।
कई बार अपने देखा होगा की लोग घरों में आटे का दीपक जलाते है, लेकिन क्या आपको इससे मिलने वाले फायदों के बारे में पता है क्या?
घर में आटे का दीपक जलाने से देवी-देवताओं का वास होता है और परिवार के लोगों को सदैव कृपा बनी रहती हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर आप घर में आटे का दीपक जलाते हैं, तो घर से गृह क्लेश दूर होता है इसलिए आटे का दीपक बेहद ही फायदेमंद माना जाता है।
अगर आपके घर में वास्तु दोष लगा हुआ है, तो रोजाना आटे का दीपक जलाएं। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है।
यदि आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो घर में आटे का दीपक जलाना चाहिए। आटे का दीपक जलाने से धन में बरकत होती है।
कई लोगों के जीवन में काफी बाधाएं आती है जिसके कारण उथल-पुथल मच जाती है। इन बाधाओं से बचने के लिए घर में आटे का दीपक जलाना चाहिए।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
घर में आटे का दीपक जलाने से जीवन की कई परेशानियां दूर होती हैं। धर्म और अध्यात्म की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ