वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार सबसे अहम माना जाता है क्योंकि घर में भगवान का वास मुख्य दरवाजे से ही होता है।
हिंदू धर्म के अनुसार घर में दीपक जलाना काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि ऐसा करने से कई विशेष फलों की प्राप्ति होती हैं।
गाय के घी का दीपक अगर आप रोजाना शाम के समय में मुख्य द्वार पर जलाते है, तो ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति के अलावा कई फायदे मिलते है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाने से धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है इसलिए शाम को दीपक जरूर जलाएं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मुख्य द्वार पर शाम को घी का दीपक जलाने से आपको आर्थिक लाभ भी होता है। अगर आप आर्थिक स्थिति से जूझ रहे है, तो दीपक जलाएं।
अगर आपके घर में वास्तु दोष लग जाता है, तो इसके कारण घर का महौल खराब होता है इसलिए इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए गाय का दीपक मुख्य द्वार पर जलाएं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी भी चीज को सही दिशा में रखने से उसका फल मिलता है इसलिए घी का दीपक उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में रखें।