तुलसी के पौधे के गमले पर स्वास्तिक बनाना शुभ और फलदायी माना जाता है। आइए जानते हैं कि तुलसी के गमले पर स्वास्तिक से क्या फायदे मिलते हैं?
हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा सबसे पवित्र माना जाता है। वहीं, स्वास्तिक को भी शुभ माना जाता है। इसलिए, तुलसी के गमले पर स्वास्तिक बनाना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के गमले पर स्वास्तिक बनाने से धन में बढ़ोतरी होने लगती है। ऐसे लोगों के घर की तिजोरी पैसों से भरी रहती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि किसी के घर में वास्तु दोष लगा है, तो उसे तुलसी के गमले पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए।
गृह की कलहों को दूर करने के लिए भी तुलसी के गमले पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाया जा सकता है। स्वास्तिक बनाने से घर में खुशियां आती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा सही दिशा में रखना चाहिए। इसके लिए आप उत्तर दिशा का चयन कर सकते हैं।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।