मकोय एक जड़ी-बूटी है, जिसका जूस पीना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में इसे औषधि माना जाता है, जो डाइजेशन से लेकर स्किन और लिवर तक सब के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानें मकोय का जूस पीने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
मकोय का जूस पीने से पेट की दिक्कत से आराम मिलता है। इससे गैस, अपच और कब्ज को दूर करने में मदद मिलती हैं और आंतों की सफाई होती है।
मकोय का जूस पीने से लिवर डिटॉक्स होता है और फैटी लिवर जैसी प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद मिलती है। इससे हेपेटाइटिस और लिवर इंफेक्शन में भी फायदा मिलता है।
मकोय का जूस पीने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और किडनी हेल्दी रहती है। इससे पथरी बनने का खतरा भी कम होता है।
मकोय के जूस में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं। इससे एक्ने, दाग-धब्बे और झुर्रियों से भी बचाव होता है।
मकोय का जूस शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है और बार-बार होने वाले इंफेक्शन और सर्दी-जुकाम से बचने में मदद करता है।
मकोय का जूस पीने से गठिया और जोड़ों के दर्द से आराम मिल सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
हर दिन सुबह खाली पेट मकोय का जूस बनाकर पीने से आपकी हेल्थ को कई फायदे मिल सकते हैं। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें