जोड़ों के दर्द से मिलेगी राहत, करें इस तेल से मालिश


By Ram Janam Chauhan15, Apr 2025 05:13 PMnaidunia.com

आज के समय में अधिकांश लोग जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। ऐसे में शरीर की इस तेल से मालिश करने पर राहत मिल सकती है।

जोड़ों के लिए फायदेमंद

आयुर्वेद के अनुसार, इस तेल का इस्तेमाल करने से जोड़ों के दर्द में राहत मिल सकती है। साथ ही, मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

कलौंजी का तेल लगाए

कलौंजी का तेल कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर में सूजन और दर्द की समस्या को कम करने में मददगार हो सकता है।

सूजन कम करे

अगर आपके शरीर में सूजन की समस्या है, तो ऐसे में कलौंजी का तेल लगाने से सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है।

कैसे इस्तेमाल करे

कलौंजी का तेल इस्तेमाल करने के लिए इसे हल्का गर्म करे। इसके बाद हल्के हाथों से जोड़ों पर मालिश करे।

कितनी देर मालिश करे

कलौंजी के तेल से शरीर की मालिश 10-15 मिनट करना फायदेमंद हो सकता है। ध्यान रखे ज्यादा दबाव लगाकर मालिश ना करे।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको कलौंजी के तेल से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

फटे होंठ हो जाएंगे मुलायम, रात को सोने से पहले लगाएं ये तेल