गर्मी के मौसम में आप खानपान का जितना ध्यान रखेंगे, उतने ही फिट और बीमारियों से दूर रह सकते हैं।
इस मौसम में पुदीने का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका कई तरह से सेवन किया जा सकता है।
पुदीना के इस्तेमाल से पाचन संबंधी तमाम समस्याएं दूर हो सकती हैं। पेट दर्द में इससे फौरन राहत मिलती है।
पुदीना नाक और आंख से जुड़ी एलर्जी को दूर करने में बहुत कारगर माना जाता है।
सर्दी-खांसी या जुकाम में पुदीने की चाय पीने से काफी राहत मिल सकती है।
पुदीने को नींबू और नारियल के साथ पीने से शरीर की ऊर्जा बरकरार रहती है और इम्यूनिटी मजबूत होती है।
पुदीना त्वचा को मॉश्चराइज रखता है। इसका रस चेहरे पर लगाने से त्वचा को नमी और ताजगी मिलती है।
पुदीने दिमाग को शांत रखने का काम भी करता है। इसके सेवन से तनाव और स्ट्रेस दूर होता है।