डायबिटीज में फायदेमंद है गर्मियों में मिलने वाला यह 1 फल


By Arbaaj30, Apr 2025 05:30 PMnaidunia.com

डायबिटीज वालों के लिए कई मौसमी फल फायदेमंद होते हैं। उन्हीं में से एक स्वादिष्ट फल के बारे में आज जानेंगे।

डायबिटीज में शहतूत

शहतूत गर्मियों में मिलने वाला एक फल है। डायबिटीज के रोगियों को शहतूत का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें मौजूद गुण शुगर को कंट्रोल में रखता है।

शहतूत में एंटी-ऑक्सीडेंट

डायबिटीज वालों के लिए शहतूत इसलिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं, जो जो इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाने में मदद करता है।

शहतूत में फाइबर

फाइबर वाली चीजों का सेवन शुगर के लेवल को नियंत्रित करता है। शहतूत में भी फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

शहतूत में ग्लाइसेमिक इंडेक्स

डायबिटीज वालों के लिए लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड्स फायदेमंद होता है। शहतूत लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड में आता है।

एक दिन में कितना शहतूत खाएं?

डायबिटीज के मरीजों को शहतूत सीमित मात्रा में खाना चाहिए। एक दिन में लगभग 8 से 10 शहतूत खाना सुरक्षित माना जाता है।

शहतूत खाने का सही समय

शहतूत एक स्वादिष्ट और अच्छा फल माना जाता है, लेकिन इस फल को सही समय पर खाना चाहिए। शहतूत का सेवन नाश्ते में खाना चाहिए।

डायबिटीज वालों के लिए सीमित मात्रा में शहतूत खाना फायदेमंद होता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बवासीर में दही खाने के 5 फायदे