सरसों के तेल का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जाता है, जोकि सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन सरसों के तेल से पैरों की मालिश करने के फायदों के बारे में आपको पता है?
पैर के तलवे की मालिश करना अच्छा माना जाता है, लेकिन मालिश करने के लिए अगर सरसों के तेल का चयन करें, तो कई शानदार फायदे मिल सकते है।
अगर किसी व्यक्ति को नींद नहीं आती है, तो रात में सोने से पहले सरसों के तेल से पैरों के तलवों की मालिश करें। ऐसा करने से अच्छी नींद आएगी।
अगर आप रात में सोने से पहले दोनों पैर के तलवों को सरसों के तेल से मालिश करते है, तो पाचन आपका दुरुस्त होता रहता है।
स्वस्थ शरीर के लिए ब्लड सर्कुलेशन का बेहतर होना जरूरी है। सरसों के तेल से पैरों के तलवों की मालिश रात में करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है।
अगर आपका तनाव की समस्या से जूझ रहे है, तो रात को सरसों के तेल से तलवों की मालिश करनी चाहिए। मालिश करने से तनाव दूर होता है।
पैरों के तलवों में सरसों के तेल से मालिश करने पर आपको जोड़ों के दर्द से भी राहत मिल सकती है। इसके साथ ही, मालिश करने से नसों को आराम मिलता है।
तलवों में सरसों का तेल लगाने के लिए पहले तेल को हल्का सा गर्म कर लें। उसके बाद हल्का ठंडा होने पर रात में सोने से 30-40 मिनट पहले लगाएं।
पैरों के तलवों में सरसों का तेल लगाना इन सभी समस्याओं से निजात दिलाता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ