हिंदू धर्म में घरों में धूनी जलाने की परंपरा आज की नहीं बल्कि सदियों से चलती आ रही हैं। इसको जलाने से कई फायदे भी मिलते हैं।
घरों में सुख-शांति के लिए अक्सर तरह-तरह के धूनी को जलाया जाता हैं। आइए जानते हैं कि घर में किन-किन चीजों की धूनी को जलाया जाता हैं।
घर में नीम की पत्ती का धूनी जलाना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
हिंदू धर्म में लोबान का विशेष महत्व होता है। घर में शाम के समय रोजाना लोबान की धूनी देने से पारलौकिक शक्तियां आकर्षित होती है।
राल,नखल, नखगंध, चंदन और जटामांसी को मिलाकर धूप बना लें और घर में रोजाना जलाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में सुबह-शाम कपूर और लौंग की धूनी जलाने से देवी-देवता प्रसन्न और वास्तु दोष दूर होता है।
पीली सरसों के साथ लोबान को मिलाकर जलाना शुभ माना जाता है। इसके धूनी को जलाने से फैमिली में शांति रहती है।
अगर आप घर में रोजाना गुग्गल की धूनी जलाते है, तो घर के सदस्य मानसिक तनाव से कोसों दूर रहते हैं।