तुलसी के पौधे में नारियल का पानी अर्पित करने से क्या होता है?


By Ayushi Singh17, May 2025 01:55 PMnaidunia.com

नारियल के पानी को धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काफी पवित्र माना जाता है। आइए जानते हैं कि  तुलसी के पौधे में नारियल का पानी अर्पित करने से क्या होता है-

तुलसी में नारियल का पानी

तुलसी को हिंदू धर्म में पवित्र माना गया है और नारियल को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में नारियल का पानी तुलसी में डालना शुभ माना जाता है।

माता लक्ष्मी होती है प्रसन्न

माना जाता है कि तुलसी में नारियल का पानी अर्पित करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और इससे उनकी कृपा बनी रहती है।

वैवाहिक जीवन में बनी रहती है खुशहाली

ऐसी मान्यता है कि तुलसी में नारियल का पानी अर्पित करने से वैवाहिक जीवन में चल रही खटपट से राहत मिलती है और खुशहाली बनी रहती है।

नकारात्मक ऊर्जा होती है दूर

कहा जाता है कि तुलसी में नारियल का पानी अर्पित करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

दूर होते हैं क्लेश

तुलसी में नारियल का पानी अर्पित करने से पति-पत्नी के क्लेश दूर होते हैं और इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

करियर में सफलता

तुलसी में नारियल का पानी डालने से व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है और इससे करियर में सफलता मिलती है। 

इन कारणों से तुलसी के पौधे में नारियल का पानी अर्पित करना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

मनी प्लांट में हल्दी वाला पानी डालने से मिलते हैं ये वास्तु फायदे