रुद्राभिषेक किस चीज से करने से क्या लाभ होता है?


By Prakhar Pandey23, Feb 2024 06:18 PMnaidunia.com

रुद्राभिषेक के समय

सावन, शिवरात्रि और महाशिवरात्रि के मौके पर रुद्राभिषेक के दौरान शिवलिंग पर कई चीजें अर्पित की जाती है। आइए जानते है रुद्राभिषेक में किन चीजों को अर्पित करने से शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है?

गाय का दूध

सनातन धर्म में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है। शिवलिंग पर गाय के दूध से रुद्राभिषेक करने से संतान की प्राप्ति होती है।

गंगाजल से अभिषेक

रुद्राभिषेक करते समय गंगाजल का अभिषेक करने से भी कई लाभ मिलते है। गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करने से घर के क्लेश से छुटकारा मिलता है।

शक्कर युक्त जल

शिवलिंग पर शक्कर युक्त जल से अभिषेक करने से सुख-समृद्धि का लाभ मिलता है। साथ ही, इस जल से अभिषेक करने से मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।

भांग रस

रुद्राभिषेक के दौरान शिवलिंग पर भांग रस चढ़ाना भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से आपको अच्छी सेहत का वरदान मिलता है।

घी से अभिषेक

रुद्राभिषेक के दौरान, घी का उपयोग करने से भी घर में सुख-समृद्धि आती है। शिवलिंग का घी से रुद्राभिषेक करने से व्यापार में सफलता के आसार मिलते है।

सरसों का तेल

शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाना भी बेहद खास माना जाता है। ऐसा करने से शत्रुओं पर विजय मिलती है और शत्रु भी आपसे दूर रहते है।

चढ़ाएं ये चीजें

शिवलिंग का विधिवत रुद्राभिषेक करने के बाद उसपर फूल, मदार पुष्प, धतूरा, भष्म आदि चढ़ाएं। इन उपायों को करने से भगवान शिव जी की कृपा प्राप्त होती है।

रुद्राभिषेक से जुड़ी यह स्टोरी अगर आपको पसंद आई है तो ऐसी है धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ग्रहों के राजकुमार का डबल राजयोग, 3 राशि वाले बनेंगे करोड़पति