तुलसी के पौधे में शुक्रवार को दूध चढ़ाने से क्या होता है?


By Sahil03, Sep 2024 01:29 PMnaidunia.com

तुलसी पर चढ़ाएं दूध

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है और इस दिन तुलसी के पौधे में चढ़ाना शुभ होता है।

धन में होगी वृद्धि

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे में दूध अर्पित करने से धन लाभ होने की संभावना बढ़ जाती है।

स्वास्थ्य लाभ

धार्मिक मान्यता के अनुसार, रोगों से छुटकारा पाने के लिए भी तुलसी के पौधे में दूध अर्पित किया जाता है। ऐसा करने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

वास्तु दोष होगा दूर

घर में वास्तु दोष पैदा हो गया है तो तुलसी की पूजा करें। इसके लिए शुक्रवार के दिन तुलस के पौधे में दूध अर्पित करें।

मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान

तुलसी के पौधे की पूजा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं। वहीं, मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से आर्थिक मामलों की चिंता नहीं करनी पड़ती है।

सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी

घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए भी तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है। इसके लिए शुक्रवार के दिन पौधे में दूध अर्पित जरूर करें।

घर में रहेगी सुख-शांति

तुलसी के पौधे में दूध अर्पित करने से घर में सुख-शांति का वास रहता है। इतना ही नहीं, परिवार में बेवजह का क्लेश भी नहीं होगा।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा सकती है।

यहां हमने जाना कि तुलसी के पौधे में दूध अर्पित करने के क्या फायदे होते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

वास्तु दोष दूर करने के लिए इस विधि से जलाएं कपूर