हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करने का क्या फल मिलता है?


By Sahil30, Jan 2024 08:00 AMnaidunia.com

हनुमान जी

धार्मिक मान्यता के अनुसार, हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति के तमाम संकट दूर हो जाते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि उन्हें सिंदूर अर्पित करना भी शुभ होता है।

सिंदूर से पूजा करना

बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए उनकी सिंदूर से पूजा की जाती है। इसकी मदद से हनुमान जी प्रसन्न हो जाते हैं। खासकर मंगलवार के दिन ऐसा करना ज्यादा लाभकारी होता है।

हनुमान को सिंदूर क्यों लगाते हैं?

आपने देखा होगा कि सिंदूर महिलाएं सुहाग की निशानी के तौर पर लगाती हैं। अब सवाल खड़ा होता है कि हनुमान जी को सिंदूर क्यों लगाया जाता है।

पौराणिक कथा

इसे लेकर एक पौराणिक कथा काफी प्रचलित है। दरअसल, हनुमान से माता सीता को मांग में सिंदूर लगाते देखा और पूछा कि इससे क्या होता है।

पूरे शरीर पर लगाया था सिंदूर

माता सीता ने बताया कि मांग में सिंदूर लगाने से प्रभु राम की उम्र बढ़ती है। इसके बाद हनुमान जी ने अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लिया, ताकि श्री राम हमेशा के लिए अमर हो जाएं।

सिंदूर चढ़ाने के लाभ

बजरंगबली को सिंदूर चढ़ाने से इंसान को बल और बुद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही, शरीर के रोगों से भी मुक्ति मिलती है।

सुख-समृद्धि की प्राप्ति

मंगलवार के दिन भगवान हनुमान को सिंदूर चढ़ाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं, व्यक्ति के सभी मनोरथ भी पूर्ण होते हैं।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

सिंदूर से जुड़ा उपाय अजमाने से आर्थिक तंगी से छुटकारा भी मिलता है। भगवान हनुमान की कृपा से आपको जीवन में पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Spiritual: सूर्यदेव की करें आराधना, खुशहाल बनेगा जीवन, दूर होंगे कष्‍ट