तुलसी के पौधे में गन्ने का रस डालने से क्या होता है?


By Ayushi Singh30, Apr 2025 01:34 PMnaidunia.com

नियमित रूप से तुलसी के पौधे की पूजा करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और इस पौधे में उनका वास होता है। आइए जानते हैं कि तुलसी के पौधे में गन्ने का रस डालने से क्या होता है-

माना जाता है शुभ

घर के आंगन में तुलसी का होना बहुत शुभ माना जाता है और इस पौधे में सुबह जल, कुमकुम, फूल और दीप जलाना चाहिए।

पूर्ण होती है मनोकामनाएं

तुलसी में गन्ने का रस चढ़ाने से जीवन की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और इससे सुख-शांति का वास होता है।

धन का आगमन

माना जाता है कि तुलसी में गन्ने का रस चढ़ाने से धन का आगमन होता है और इससे पैसों की तंगी दूर होती है।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

कहा जाता है  कि तुलसी में गन्ने का रस चढ़ाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और इससे पैसे की बचत होने लगती है।

पैसे के नए रास्ते हैं खुलते

तुलसी के पौधे में गन्ने का रस चढ़ाने से पैसो के नए रास्ते खुलते हैं और इससे जीवन में बरकत बनी रहती है।

गन्ने का रस कब चढ़ाएं?

वैसे तो तुलसी में गन्ने का रस कभी-भी चढ़ा सकते हैं, लेकिन अधिक मास या सावन की पंचमी हो या किसी खास पर्व पर गन्ने का रस चढ़ा सकते हैं।

इन कारणों से तुलसी के पौधे में गन्ने का रस चढ़ा सकते हैं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

मुख्य द्वार पर चीनी के सिक्के लटकाने से क्या होता है?