हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र माना जाता है। देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए तुलसी के पत्ते अर्पित किए जाते हैं। इसके अलावा, भगवान विष्णु के सामने भी तुलसी के पत्ते चढ़ाएं जाते हैं।
भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल करके उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। ऐसा भी कहा जाता है कि विधि-विधान से पूजा करने से विष्णु जी कृपा भी बरसाते हैं।
भगवान विष्णु के सामने तुलसी के पत्ते चढ़ाने से व्यक्ति की तमाम मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। बशर्ते विष्णु जी की पूजा सही विधि के तहत करनी चाहिए।
घर में मौजूद नकारात्मकता से छुटकारा पाना चाहते हैं तो भगवान विष्णु की पूजा करें। इसके साथ ही, तुलसी का पत्ता अर्पित करना न भूलें।
माना जाता है कि तुलसी का पत्ता विष्णु जी के सामने रखने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। परिवार में चल रहे हर तरह के क्लेश खत्म हो जाते हैं।
जिस घर में हमेशा कोई न कोई बीमार रहता हो, वहां के लोगों को विष्णु जी के सामने तुलसी का पत्ता अर्पित करना चाहिए। इससे रोगों से छुटकारा मिल जाता है।
भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते अर्पित करने से घर में धन आगमन होता है। इतना ही नहीं, पैसों से जुड़ी ज्यादातर समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।