Cholesterol के लिए रामबाण है यह सब्जी, कच्चा खाने से मिलते हैं फायदे


By Ritesh Mishra08, Mar 2025 06:00 AMnaidunia.com

आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की आदतों के कारण लोगों में कोलेस्ट्रॉल की समस्या काफी ज्यादा देखने को मिल रही है। बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण नसों में फैट जमा हो जाता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल कैसे कम करें

बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण हार्ट से जुड़ी परेशानियों का रिस्क बढ़ जाता है। यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो डाइट में इस एक सब्जी को शामिल करने से शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल निकालने में मदद मिलती है।

क्या प्याज खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है?

जी हां, हम बात कर रहे हैं प्याज की। इसे कच्चा खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। चलिए जानते हैं कि इसे डाइट में कब और कैसे शामिल करना है?

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कच्चा प्याज

कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के लिए कच्चा प्याज को सलाद में शामिल करें। इसमें क्वेरसेटिन पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

दुरुस्त पाचन तंत्र

कच्चे प्याज में फ्लेवोनोइड्स एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल कम होता है।

प्याज खाने का सही समय क्या है?

यदि आप प्याज को गलत तरीके से खाएंगे तो इसके फायदे देखने को नहीं मिलेंगे। इसके फायदों को उठाने के लिए इसे कच्चा खाना चाहिए। रोजाना एक प्याज को सलाद की तरह खाया जा सकता है।

जंक फूड के सेवन से बचें

कोलेस्ट्रॉल के पेशेंट को जंक फूड्स के सेवन से बचना चाहिए। जंक फूड्स के सेवन से यह परेशानी बढ़ सकती है।

कोलेस्ट्रॉल के लिए रामबाण है प्याज, कच्चा खाने से फायदे होते हैं। इसी तरह स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

Sugar रहेगा कंट्रोल, बस बासी मुंह चबा लें यह 1 हरा पत्ता