गुलाब जल स्किन के साथ सेहत का भी रखता है ख्याल


By Prakhar Pandey18, Jul 2023 04:06 PMnaidunia.com

गुलाब जल

क्या आपको पता है गुलाब जल की मदद से सिर्फ चेहरा ही नहीं सेहत भी बेहतर बनती हैं। आइए उसके बारे में जानते हैं।

आंखों की समस्या

गुलाब जल का इस्तेमाल आई ड्रॉप की तरह होता है। इसको आंखों में डालने से मोतियाबिंद और डिक्रियोसाइटिक्स जैसी समस्याओं का रिस्क कम होता है।

घाव भरने का काम

गुलाब जल में एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिसे आप चोट लगने पर जलन होने पर लगा सकते हैं। इससे आराम मिलता है।

इंफेक्शन से बचाव

गुलाब-जल में एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज होती है, जिससे शरीर की इम्युनिटी बूस्ट होती है। इसके इस्तेमाल से इंफेक्शन का खतरा कम जाता है।

डिप्रेशन-एंग्जायटी से छुटकारा

इसमें एंटी-डिप्रेशन और एंटी-एंग्जायटी गुण पाए जाते हैं, जो डिप्रेशन और एंग्जायटी से छुटकारा दिला सकता है। इसकी मदद से नींद भी अच्छी आएगी।

सांस की परेशानी

गुलाब जल का सेवन से सांस की समस्या नहीं होती है, क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं। यह गले की खराश में भी काम आ सकता है।

दिमाग को स्वस्थ रखे

गुलाब जल की फ्रेग्नेंस स्ट्रेस फ्री रखने का काम करता है और सिरदर्द-माइग्रेन जैसी समस्याओं में आराम पहुंचाता है। अल्जाइमर ने इसे बेस्ट ट्रीटमेंट माना है।

डाइजेशन दुरुस्त होगा

गुलाब जल के इस्तेमाल से पेट में खराबी, गैस, एसिडिटी और कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। इससे शरीर में पानी की कमी दूर होती है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

स्लीवलेस ड्रेस पहनने पर होती है परेशानी, इन बातों का रखें ध्यान