हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम आदर्श पुरुष थे। प्रभु श्रीराम विष्णु के दशावतारों में से 7 वें अवतार हैं। लोग श्रीराम की रोजाना पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में पूजा के दौरान श्री राम चालीसा पढ़ते हैं, तो जीवन में विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।
जीवन के कष्टों से मुक्ति पाने के लिए हर इंसान को प्रतिदिन राम चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए। इससे जीवन में आने वाली समस्याओं से निजात मिलता है।
ऐसा माना जाता है कि जो लोग भगवान हनुमान की पूजा करते हैं उन्हें श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही सभी संकटों का नाश होता है।अगर हनुमान जी कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो श्री राम चालीसा का पाठ भी अवश्य करना चाहिए।
इंसान को रोजाना राम चालीसा का पाठ करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और शांति का माहौल बना रहता है। इससे श्री राम की कृपा भी बनी रहती है।
रोजाना राम चालीसा का पाठ करने से दरिद्रता का नाश होता है। किसी प्रकार की घर में कमी नहीं रहती है और धन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।
रोजाना राम चालीसा का पाठ करने से परिवार में खुशहाली आती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इससे किसी प्रकार का कलेश भी नहीं होता है।
राम चालीसा का पाठ अपनी सुविधानुसार इसे जितनी बार चाहें पढ़ सकते हैं। एक, तीन, सात, या ग्यारह बार कर सकते हैं।
श्री राम चालीसा का पाठ करने से बड़े लाभ मिलते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM