चेहरे पर भाप लेने से क्या होता है?


By Arbaaj08, May 2024 08:42 AMnaidunia.com

चेहरे पर भाप

आमतौर पर भाप लेने से चेहरे के पोर्स खुलते हैं और चेहरे की गहराई में जमा गंदगी साफ होती है। चेहरे पर भाप लेना काफी अच्छा होता है।

गर्मियों में फायदे

गर्मियां आते ही चेहरे से जुड़ी कई परेशानियां आने लगती है। गर्मियों में चेहरे पर भाप लेना बेहद ही फायदेमंद माना जाता है।

खुलते है रोमछिद्र 

चेहरे पर भाप लेने से रोमछिद्र खुलते हैं और चेहरे पर जमा अतिरिक्त सीबम साफ होता है। सेबेसियस ग्लैंड के द्वारा सीबम का स्राव होता है।

झुर्रियां कम

नियमित रूप से भाप लेने से चेहरे पर गर्माहट से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिसके कारण झुर्रियां कम होने लगती है।

चेहरे की गंदगी साफ

भाप लेते है, तो इससे चेहरे के पोर्स खुलते है, जिसके कारण चेहरे पर जमी गंदगी बाहर निकलकर आती है। चेहरे साफ करने के लिए भाप ले सकते है।

हाइड्रेट करें स्किन

गर्मियों में स्किन को हाइड्रेट रखना बेहद ही जरूरी होता है। ऐसे में अगर स्किन को हाइड्रेट रखना है, तो आप भाप ले सकते है।

मुंहासे कम

कई लोगों के चेहरे पर अक्सर मुंहासे निकलते रहते है, तो ऐसी स्थिति में उन लोगों को चेहरे पर भाप लेना चाहिए। भाप लेने से मुंहासे कम होते है।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मोटापा घटाने के लिए रात में क्या खाना चाहिए?