बाएं हाथ की कलाई पर काला धागा बांधने से क्या होता है?


By Sahil16, Aug 2024 06:34 PMnaidunia.com

काला धागा बांधने के फायदे

ज्योतिष शास्त्र में काला धागा बांधने के अनेक फायदे बताए गए हैं। अगर आप बाएं हाथ की कलाई पर धागा बांधेंगे तो जीवन के ज्यादातर कष्ट समाप्त हो जाएंगे।

नजर दोष से होगा बचाव

कुछ लोग दूसरों की बुरी नजर से परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों को बाएं हाथ की कलाई पर काला धागा बांधना चाहिए। इससे आपके जीवन के ज्यादातर परेशानियां दूर हो जाएंगी।

सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी

काला धागा पहनने से सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। इतना ही नहीं, इससे नकारात्मकता दूर हो जाएगी और नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव भी आपके ऊपर नहीं पडे़गा।

शनि दोष से छुटकारा

शनि की साढ़ेसाती का सामना करने वालों को काला धागा बांधने की सलाह दी जाती है। इस धागे को धारण करने से शनि दोष से छुटकारा मिल जाता है।

आत्मविश्वास में होगी बढ़ोतरी

अगर आप अपना आत्मविश्वास बढ़ाना चाहते हैं तो हाथ की कलाई पर काला धागा बांध लें। इससे आपका खुद के ऊपर भरोसा बढ़ जाएगा।

करियर में मिलेगी सफलता

जिन लोगों को करियर में असफलता का सामना करना पड़ रहा है उन्हें काला धागा हाथ पर बांधना चाहिए। इससे आपके करियर की ज्यादातर समस्याएं दूर हो जाएंगी।

भाग्य का मिलेगा साथ

हाथ पर काला धागा बांधने से व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि भाग्य की बदौलत व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिल जाती है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा सकती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बजरंग बाण से जुड़े 5 नियम