दुल्हन के हाथों में हल्दी की गांठ बांधने के फायदे


By Ram Janam Chauhan01, Jan 2025 11:00 AMnaidunia.com

हिन्दू धर्म में शादी के दौरान दुल्हन की हाथों में हल्दी की गांठ बांधी जाती है। ऐसा करना हिन्दू धर्म में शुभ होता है और इससे कई फायदे हो सकते हैं-

हल्दी की गांठ का महत्व

हिन्दू धर्म में हल्दी को शुभ और पवित्र माना जाता है। ऐसे में इसे दुल्हन के हाथों में बांधने से शादी-शुदा जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

नकारात्मक शक्तियों से बचाए

हल्दी की गांठ दुल्हन के हाथों में बांधने से नकारात्मक शक्तियों से बचाने में मदद करती है, क्योंकि इससे दुल्हन को बुरी नजर से बचाने में सहायता मिलती है।

त्वचा के लिए फयादेमंद

हल्दी में मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को निखारने और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।

धार्मिक महत्व के कारण

हिंदू धर्म में हल्दी देवी-देवताओं को पूजा करते समय चढ़ाया जाता है। इसलिए, इसे बांधने से देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिल सकता है।

तनाव कम करें

हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मानसिक शांति देने में मदद करते हैं। जिसकी वजह से दुल्हन तनावमुक्त रहती है।

बृहस्पति ग्रह मजबूत होना

हल्दी का संबंध बृहस्पति ग्रह के साथ होता है, जिसकी वजह से इसे हाथ में बांधने पर बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

वैवाहिक जीवन में शांति

माना जाता है कि हल्दी की गांठ बांधने से जीवन में सकारात्मकता और प्रेम बढ़ता है, जिससे आपका वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

दुल्हन को हल्दी की गांठ बांधने से कई परेशानियों से सुरक्षित रख सकते है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

शनिवार को इस पक्षी को खिलाएं रोटी, शनिदेव होंगे प्रसन्न