आमतौर पर देसी घी का सेवन किया जाता है ताकि शरीर को लाभ मिल सके, लेकिन क्या आपने देसी घी को कभी बालों में लगाया है? अगर नहीं तो लगाना चाहिए, क्योंकि घी बालों के लिए फायदेमंद होता है।
बालों में देसी घी लगाना किसी रामबाण से कम नहीं माना जाता है। बालों में घी लगाने के कई समस्याएं दूर हो सकती है।
अगर आपके बाल लंबे नहीं हो रहे है, तो बालों में देसी घी का प्रयोग करें। देसी घी लगाने से बाल लंबे और घने हो सकते है।
डैंड्रफ बालों से जुड़ी एक आम समस्या है। इससे छुटकारा पाने के लिए भी बालों में देसी घी लगाया जा सकता है।
देसी घी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बालों को नेचुरल रूप से कंडिशनर देने के साथ बालों को रूखे होने से बचाता है।
दो मुंहे बालों की वजह से बालों की ग्रोथ रुक जाती है। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए बालों में देसी घी का इस्तेमाल करें।
कुछ लोगों के बाल समय से पहले ही सफेद होने लगते है। ऐसे लोगों को भी बालों में देसी घी लगाना चाहिए। देसी घी लगाने से सफेद बालों की समस्या दूर हो सकती है।
बालों में घी लगाने के लिए पहले घी को हल्का गर्म करें। उसके बाद हल्के हाथों से देसी घी को बालों में लगाएं और 1 घंटे के लिए छोड़ दें। 1 घंटे बाद बाल में शैंपू करें।
इस तरीके से बालों में देसी घी लगाने से कई फायदे मिल सकते है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ