बालों से जुड़ी समस्याओं में अदरक बेहद ही कारगर माना जाता है। दरअसल, इसमें मौजूद तत्व बालों के लिए रामबाण माने जाते हैं।
अदरक में कई विटामिन, खनिज, मैग्निशियम, जिंक और फैटी एसिड होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
अगर किसी के बाल तेजी से झड़ रहे हैं, तो उसे बालों में अदरक का रस लगाना चाहिए। इसे लगाने से बाल कम झड़ते है।
बालों की मजबूती के लिए भी अदरक का रस फायदेमंद होता है। अदरक के नियमित इस्तेमाल से बाल जड़ों से मजबूत होते हैं।
अदरक में एंटी-फंगल और एंटीऑक्सीडेंट्स होने के कारण ये स्कैल्प पर किसी तरह का इंफेक्शन होने से रोकता है।
अदरक को बालों में लगाने के लिए एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक लें। अब इस अदरक में 2 चम्मच नारियल तेल को मिलाएं। दोनों को अच्छे से मिलाकर मिश्रण तैयार करें।
तैयार मिश्रण को बालों की जड़ों में लगा कर मसाज करें। इसको फिर 1 घंटे तक के लिए छोड़ दें। हल्के गुनगुने पानी से सिर धो लें।
अदरक का रस बालों के लिए अच्छा होता है। इसे हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ