रोजाना 10 हजार कदम चलने से क्या फायदे होते हैं?


By Ritesh Mishra14, Feb 2025 11:44 AMnaidunia.com

जो लोग आसान एक्सरसाइज के जरिए फिट होना चाहते हैं, उनके लिए वॉक करना एक बेहतर विकल्प है। कई एक्सरसाइज ऐसे होते हैं, जो हर कोई नहीं करना चाहता है।

10 हजार कदम चलने के फायदे

ऐसे में आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना 10 हजार कदम चलते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिलते हैं।

वजन कम करने में मददगार

रोजाना 10 हजार कदम चलना वजन कम करने के लिए एक पॉजिटिव लक्ष्‍य है। इससे सप्ताह में 1 से 2 किलो वजन कम किया जा सकता है।

हार्ट की बीमारियों का खतरा कम

हर दिन 10 हजार कदम चलने से हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होता है। इससे हार्ट अटैक आने की संभावना भी कम होती है।

शुगर लेवल कंट्रोल

रोजाना 10 हजार कदम चलने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इससे बीपी को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

अनिद्रा की समस्या के लिए फायदेमंद

रोजाना 10 हजार कदम चलने से अनिद्रा की समस्या दूर रहती है। रोजाना 10 हजार स्‍टेप्‍स काउंट पूरा करते हैं, तो स्लीप पैटर्न में सुधार होता है।

रोजाना 10 हजार कदम चलने से कितनी कैलोरी बर्न होती है?

अनुमान के अनुसार 1 हजार कदम पैदल चलने से 30 से 40 कैलोरी बर्न होती हैं। वहीं, 10 हजार कदम पैदल चलने से 300 से 400 कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

रोजाना 10 हजार कदम चलकर आप भी इन फायदों को उठा सकते हैं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

गाना सुनने से क्या फायदे होते हैं?