अखरोट का सेवन है प्रेग्नेंसी में बेहद फायदेमंद


By Prakhar Pandey07, Apr 2023 11:10 AMnaidunia.com

न्यूट्रिएंट्स

अखरोट के अंदर कई प्रकार के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इसके अंदर विटामिन B, विटामिन C, विटामिन K और विटामिन B2 पाया जाता हैं।

अखरोट

अखरोट शरीर के लिए बेहद फायदेमंद मेवा होता हैं, खासकर प्रेग्नेंसी के दौरान यह मेवा औरतों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता हैं।

बच्चे का विकास

गर्भ में पल रहे बच्चे के मस्तिष्क और आंखों के लिए अखरोट बेहद फायदेमंद होता हैं। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड गर्भाशय में पल रहे शिशु को मजबूत बनाते हैं।

कोलेस्ट्रॉल

अखरोट में स्टेरोल होता हैं जो शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता हैं और ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता हैं।

स्ट्रेस से बचाएं

प्रेग्नेंसी के दौरान तनाव की स्थिति से भी अखरोट बचाने का काम करता हैं। इसमें मेलाटोनिन तत्व होता हैं जो आपको स्ट्रेस से दूर रखता हैं साथ ही आपको अच्छी नींद लेने में भी मदद करता हैं।

इम्यून बूस्टर

अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट होता हैं, जो प्रेग्नेंट महिलाओं के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करते हैं। साथ ही यह मेवा ब्लड वेसल्स को आराम देता है और हाई बीपी को भी नियंत्रित करता हैं।

मैंगनीज

गर्भ में पल रहें बच्चे की हड्डियों को मजबूत बनाने में भी अखरोट में मौजूद मैंगनीज काफी मददगार साबित होता हैं। दिन में एक अखरोट शरीर में आधे दिन की मैंगनीज की जरूरत को पूरा करता हैं।

कितना करें सेवन?

गर्भवती महिलाएं रोज लगभग 10 साबुत अखरोट का सेवन कर सकती हैं। हालांकि इसके अधिक सेवन से डाइजेशन की समस्या भी होती हैं इसलिए इसका अधिक सेवन करने से पहले डॉक्टर से विमर्श कर लें।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ

Toothache: इन घरेलू उपायों से ठीक कर सकते हैं दांतों का दर्द